Search
Close this search box.

एसडीएम महेंद्र सिंह की पहल से बदलेगी सदर तहसील की तस्वीर, जलजमाव से मिलेगी राहत

मिर्जापुर । सदर तहसील परिसर में बरसात के दौरान होने वाली जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन ने व्यापक मरम्मत, रखरखाव और सौंदर्यीकरण कार्य शुरू कर दिया है। एसडीएम सदर महेंद्र सिंह की पहल पर चल रहे इस अभियान का उद्देश्य तहसील परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित और नागरिक-अनुकूल बनाना है।

वर्षों से जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश में परिसर में पानी भर जाता था, जिससे फरियादियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। साथ ही फिसलन और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता था।

एसडीएम महेंद्र सिंह ने बताया कि उपलब्ध फंड से मरम्मत और सौंदर्यीकरण के साथ संवेदनशील स्थानों को मजबूत जल निकासी नालियों से जोड़ा जा रहा है, ताकि वर्षा का पानी तत्काल बाहर निकल सके। उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस एवं तहसील के कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रशासन की इस पहल की आम लोगों और अधिवक्ताओं ने सराहना की है। कार्य पूरा होने के बाद सदर तहसील परिसर अधिक सुविधाजनक, स्वच्छ और व्यवस्थित प्रशासनिक केंद्र के रूप में विकसित होगा, जिससे नागरिकों को बरसात के मौसम में भी बिना किसी परेशानी के सेवाएं मिल सकेंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें