Search
Close this search box.

दुद्धी तहसील के 11 लेखपालों का बदला कार्यक्षेत्र, सोनभद्र में 24 लेखपालों का तबादला

सोनभद्र । जनपद में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 24 लेखपालों का विभिन्न तहसीलों में स्थानांतरण किया गया है। इनमें दुद्धी तहसील के 11 लेखपालों का कार्यक्षेत्र बदला गया है।

स्थानांतरण सूची के अनुसार दुद्धी से कई लेखपालों को राबर्ट्सगंज, ओबरा और घोरावल तहसीलों में भेजा गया है। पंकज कुमार चौबे और रमेश मिश्र को ओबरा, जबकि दुर्गेश पाण्डेय, संतोष कुमार सिंह, नेहा कुमारी, विनय कुमार सिंह और संतोष कुमार को राबर्ट्सगंज में तैनाती दी गई है। राकेश कुमार, धीरज पटेल, चंद्रशेखर और अशोक जायसवाल को घोरावल भेजा गया है।

वहीं दूसरी ओर साजिद खान, प्रशान्त कुमार गुप्ता, सत्य प्रकाश दूबे, बबलू और अमित शुक्ला सहित कई लेखपालों की तैनाती दुद्धी तहसील में की गई है। आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी स्थानांतरित लेखपाल तत्काल प्रभाव से अपना वर्तमान कार्यभार छोड़कर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए बिना आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें। यह तबादला प्रशासनिक आवश्यकता और कुछ मामलों में निजी अनुरोध के आधार पर किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें