Search
Close this search box.

सीर गोवर्धनपुर से गूंजेगा समरसता का संदेश, गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू

वाराणसी । के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत गुरु रविदास जन्मस्थली से 29 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी ‘गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान’ का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ करेगी। संत गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शुरू होने वाला यह अभियान 20 फरवरी 2027 तक देशभर में विभिन्न चरणों में संचालित होगा।

सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा अनुसूचित वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख गुरु निरंजन दास की उपस्थिति प्रस्तावित है।

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बताया कि 28 जुलाई को जन्मस्थली पर माटी पूजन के बाद 131 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। अभियान के अंतर्गत कलश वंदन, संत संपर्क, जालंधर से काशी तक समरसता यात्रा, छात्रावास संपर्क तथा सामाजिक समरसता एवं जनजागरण जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

29 जुलाई को रविदास घाट पर 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे, जबकि देशभर के गुरु रविदास मंदिरों और भाजपा मंडलों में भी दीपोत्सव मनाया जाएगा। भाजपा के अनुसार, अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास के समता, सामाजिक न्याय, सेवा और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाकर सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।

Leave a Comment

और पढ़ें