Search
Close this search box.

30 जुलाई को गाजीपुर आएंगे सीएम योगी, ₹692 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जुलाई को जनपद के युसुफपुर मंडी समिति, मुहम्मदाबाद के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जनपद के विकास से जुड़ी लगभग ₹692 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और भाजपा संगठन तैयारियों में जुट गया है।यह जानकारी विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विशाल सिंह चंचल ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जनपदों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

इसी क्रम में गाजीपुर को भी कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है, जिससे जिले के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और आम जनता को सीधा लाभ पहुंचेगा।एमएलसी ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।

उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि यह जनपद के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। जिला प्रशासन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर रहा है।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें