Search
Close this search box.

गुलाब देवी महिला महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

बलिया । उत्तर प्रदेश शासन के नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत गुलाब देवी महिला महाविद्यालय, बलिया में छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति जागरूकता रैली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. निवेदिता श्रीवास्तव ने किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण युवाओं की जागरूकता एवं सक्रिय सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने छात्राओं से स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।इस अवसर पर छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली।

रैली के दौरान “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “नशामुक्त युवा, विकसित भारत” तथा “स्वस्थ जीवन, उज्ज्वल भविष्य” जैसे नारों के माध्यम से जनमानस को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

रैली के उपरांत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने नशा उन्मूलन विषय पर आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टर बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। निर्णायक मंडल ने विषय-वस्तु, मौलिकता एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर उत्कृष्ट पोस्टरों का चयन किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। अंत में सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें