Search
Close this search box.

वाराणसी में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, राजा साहब की कोठी से तीन हिरासत में, कई जुआरी फरार

वाराणसी । के कैंट थाना क्षेत्र स्थित मिंट हाउस, नदेसर में राजा साहब की कोठी में संचालित बताए जा रहे जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार, एडीसीपी लिपि नागायच और एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अचानक दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही जुए के अड्डे पर भगदड़ मच गई और कई जुआरी मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से ताश की गड्डियां, कैश काउंटिंग मशीन तथा बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन बरामद किए हैं। सभी सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध जुए के अड्डे का संचालन कौन कर रहा था, इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता थी और यह गतिविधि कब से संचालित की जा रही थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है। फरार जुआरियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। जांच पूरी होने के बाद संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप का माहौल है।

Leave a Comment

और पढ़ें