Search
Close this search box.

एलपीजी गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

गाजीपुर । जनपद के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के रायपुर (कछुआ) के पास मंगलवार सुबह एलपीजी गैस सिलेंडरों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक पर लदे 342 इंडेन गैस सिलेंडर सड़क और आसपास के खेत में बिखर गए। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि या गैस रिसाव की घटना नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, ट्रक बिहार से इंडेन गैस सिलेंडर लेकर अकबरपुर अहियाईं स्थित इंडेन गैस गोदाम जा रहा था। रायपुर (कछुआ) के पास सिंगल रोड होने के कारण चालक संतुलन खो बैठा और ट्रक पलट गया। संयोग से ट्रक प्राथमिक विद्यालय पार करने के बाद पलटा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। चालक कमलेश कुमार और खलासी सुरक्षित बच गए। सूचना मिलते ही बहरियाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से यातायात सुचारु कराया। गैस एजेंसी के प्रोपराइटर उमेश सिंह यादव ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी सिलेंडरों की जांच कराई गई, जिसमें गैस रिसाव जैसी कोई समस्या नहीं मिली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें