Search
Close this search box.

पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी इमरान उर्फ भोंदू गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

गाजीपुर। जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 22 वर्षीय इमरान उर्फ भोंदू पुत्र इरसाद, निवासी भटोली थाना नोनहरा को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद भेजा गया।

पुलिस के अनुसार कासिमाबाद और नोनहरा थाना पुलिस संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की सुपर स्प्लेंडर बाइक पर सवार आरोपी को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भाग निकला। पीछा करने पर कागजीपुर के पास उसकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख उसने 315 बोर के तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह घायल हो गया।मौके से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 3/25/27 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ गाजीपुर और बलिया में आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें