बलिया । अमरपाली रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित एस.एन. पब्लिक कान्वेंट स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। विद्यालय प्रबंधक विजय प्रताप चौरसिया ने बताया कि प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने अभिभावकों से समय रहते अपने बच्चों का नामांकन कराने की अपील की है।

विद्यालय में प्ले ग्रुप से कक्षा 8 तक की कक्षाएं संचालित होती हैं, जिन्हें शासन से मान्यता प्राप्त है। यहां अंग्रेजी माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, सीसीटीवी निगरानी तथा अनुभवी और प्रशिक्षित शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए स्कूल वैन की सुविधा भी उपलब्ध है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार अभिभावकों के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने के लिए प्रत्येक माह घर-घर संपर्क किया जाता है तथा हर तीन महीने में विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट अभिभावकों को सौंपी जाती है। इच्छुक अभिभावक 31 जुलाई से पहले विद्यालय पहुंचकर प्रवेश संबंधी जानकारी प्राप्त कर अपने बच्चों का नामांकन करा सकते हैं।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।









