Search
Close this search box.

श्री जंगली बाबा परिनिर्वाण शताब्दी महोत्सव पर गड़वार में 28 अक्टूबर से होगा श्री हरिहरात्मक महायज्ञ व श्रीकृष्ण कथा का भव्य आयोजन

जनपद के गड़वार स्थित पूज्यपाद संत शिरोमणि श्री जंगली बाबा धाम में परिनिर्वाण शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के पावन अवसर पर 28 अक्टूबर से 7 नवम्बर 2026 तक श्री हरिहरात्मक महायज्ञ एवं श्रीकृष्ण कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में देशभर से संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन के दौरान वृन्दावन के सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज श्रद्धालुओं को अपने श्रीमुख से श्रीकृष्ण कथा का रसपान कराएंगे। कार्यक्रम का आयोजन श्री जंगली बाबा धाम सेवा ट्रस्ट, गड़वार (बलिया) के संयोजक एवं प्रबंधक राहुल उपाध्याय के नेतृत्व में किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार महायज्ञ और कथा का उद्देश्य समाज में धर्म, आध्यात्मिक चेतना, आपसी सद्भाव, सुख एवं शांति का संदेश फैलाना है। आयोजन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें