Search
Close this search box.

बलिया में ग्रील तोड़कर लाखों की चोरी, 53 हजार नकदी व सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर

बलिया । रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुड़ेरा (सागरपार) गांव में बेखौफ चोरों ने दो सगे भाइयों के घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और ₹53 हजार नकद चोरी कर लिए। घटना 26-27 जुलाई की रात की है, जब चोर खिड़की की ग्रील तोड़कर घर में घुसे और अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर कीमती सामान समेट ले गए।

पीड़ित सुरेश बहादुर सिंह के घर से ₹50 हजार नकद, सोने की अंगूठियां, बिंदी, कील तथा चांदी की पायल और सिक्के चोरी हुए। वहीं उनके भाई कृष्णानंद सिंह के घर से ₹3 हजार नकद, सोने की अंगूठियां, झुमका, बाली तथा चांदी की पायल और सिक्के चोरी कर लिए गए।

घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित की तहरीर पर रसड़ा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें