Search
Close this search box.

बालिकाओं के मानवाधिकारों की सुरक्षा पर संयुक्त कार्यशाला, शिक्षा-सुरक्षा और समान अधिकारों का लिया संकल्प

बलिया। नव भारती नारी विकास समिति, बहेरी द्वारा मंगलवार को गड़वार स्थित साथी मैरेज हाल (होराइजन स्कूल के पास) में “बालिकाओं के मानवाधिकारों की सुरक्षा” विषय पर एक दिवसीय संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सत्य प्रकाश तथा विशिष्ट अतिथि महिला थाना प्रभारी सोनाली सिंह रहीं। कार्यशाला में पुलिस, ब्लॉक प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं, अभिभावक, किशोरियां एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्य अतिथि ने शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान को प्रत्येक बालिका का मौलिक अधिकार बताते हुए बाल विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी और लैंगिक हिंसा जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

महिला थाना प्रभारी ने पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा, विद्यालयों में नियमित उपस्थिति, लैंगिक समानता और समुदाय आधारित संरक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई। अंत में सभी प्रतिभागियों ने बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा और सुरक्षित, सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने का सामूहिक संकल्प लिया।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें