Search
Close this search box.

सपा की मासिक बैठक में भाजपा सरकार पर साधा निशाना, एमएलसी आशुतोष सिन्हा का मनाया जन्मदिन

गाजीपुर । समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में डॉ. लोहिया-मुलायम सिंह यादव भवन स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वीरांगना फूलन देवी के जीवन पर चर्चा कराने के साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था, खाद की उपलब्धता, किसानों, छात्रों एवं युवाओं के उत्पीड़न, अनियमित विद्युत आपूर्ति और अन्य जनसमस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भाजपा सरकार पर संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। वहीं विधायक जयकिशन साहू ने कहा कि सरकार गरीबों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है तथा स्वास्थ्य, बिजली और कानून व्यवस्था बदहाल है।

बैठक में पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

बैठक के बाद बंशी बाजार स्थित रॉयल पैलेस में विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया, जिसमें पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें