बलिया। जनपद के श्रावण मास एवं आगामी त्योहारों के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बलिया के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। इस दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों और बाजारों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की सघन जांच की तथा लोगों से शांति, सौहार्द और अफवाहों से बचने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए लगातार गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।




