Search
Close this search box.

पंकज चुघ ने संभाला पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त का पद

वाराणसी । पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा (IRPFS) के 2013 बैच के वरिष्ठ अधिकारी पंकज चुघ ने वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (Senior Divisional Security Commissioner) का पदभार ग्रहण कर लिया है। एमबीए (मानव संसाधन) की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले श्री चुघ का चयन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के माध्यम से हुआ था और उन्होंने वर्ष 2015 में रेलवे सुरक्षा बल सेवा ज्वाइन की थी।

अपने सेवाकाल में उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में सहायक सुरक्षा आयुक्त, अजमेर में प्रभारी सहायक सुरक्षा आयुक्त, उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर में मंडल सुरक्षा आयुक्त एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए सुरक्षा प्रबंधन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया है।

वाराणसी मंडल में उनके नेतृत्व से रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, संरक्षा जागरूकता तथा रेलवे संपत्ति की सुरक्षा संबंधी अभियानों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अपनी कार्यशैली, अनुशासन और व्यवहार-कुशलता के कारण श्री पंकज चुघ रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच लोकप्रिय माने जाते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें