गाजीपुर । जनपद के जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, गाजीपुर के चेयरमैन सरोजेश सिंह ने बताया कि बैंक किसानों, पशुपालकों और आम उपभोक्ताओं के हित में कई लाभकारी बैंकिंग योजनाएं संचालित कर रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक से संबद्ध बी-पैक्स (सहकारी समितियों) के माध्यम से किसानों को 3 लाख रुपये तक का फसली ऋण मात्र 3 प्रतिशत की न्यूनतम ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जो कई राष्ट्रीयकृत बैंकों की तुलना में अधिक लाभकारी है।
इसके अलावा पशुपालन एवं मत्स्यपालन ऋण की सुविधा भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि समितियों के माध्यम से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज, उर्वरक, रसायन और कीटनाशक उपलब्ध कराए जाते हैं। साथ ही मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत गेहूं एवं धान की खरीद भी की जाती है।
बैंक द्वारा व्यक्तिगत ऋण, वाहन ऋण, आवास ऋण, वेतनभोगी ऋण, कैश क्रेडिट लिमिट तथा सावधि जमा, एनएससी और केवीपी पर ऋण जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों से निकटतम बैंक शाखा अथवा बी-पैक्स समिति से संपर्क कर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।










