Search
Close this search box.

श्रावण मास में यात्रियों की बढ़ी भीड़ पर रेलवे अलर्ट, डीडीयू जंक्शन का डीआरएम ने किया निरीक्षण

चन्दौली। /डीडीयू नगर श्रावण मास के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने डीडीयू जंक्शन का आकस्मिक निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने स्टेशन के यात्री हाल, मुख्य फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास मार्गों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मार्ग सुरक्षित, सुगम और अवरोधमुक्त रहें, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीआरएम ने चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से यात्रियों को रोकने और विशेष सतर्कता बरतने पर भी जोर दिया।

उन्होंने स्पष्ट संकेतक एवं दिशा-निर्देशक बोर्ड लगाने, जरूरतमंद यात्रियों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने तथा भीड़ बढ़ने की स्थिति में प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्टेशन परिसर में निरंतर निगरानी रखने और प्रत्येक यात्री को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। रेलवे प्रशासन ने श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें