Search
Close this search box.

झांसी में भीषण सड़क हादसा: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत, दोस्त सोनू ने भी तोड़ दम

झांसी में हुए एक भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अबान प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने भाई से मिलने जा रहा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें