Search
Close this search box.

महिला से छेड़खानी के मुकदमे में सपा पार्षद भइया लाल यादव गिरफ्तार, चेतगंज पुलिस ने शांति भंग की आशंका में की कार्रवाई

वाराणसी । चेतगंज पुलिस ने महिला से संबंधित दर्ज मुकदमे के मामले में मध्यमेश्वर वार्ड के सपा पार्षद भइया लाल यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला की शिकायत पर पार्षद के खिलाफ पहले से भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78(2) के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक, 8 अगस्त की सुबह करीब 9:25 बजे कबीर चौरा-चेतगंज क्षेत्र में विवेचना के सिलसिले में पुलिस टीम पहुंची थी। मौके पर महिला और भइया लाल यादव दोनों मौजूद थे। पूछताछ के दौरान मुकदमा दर्ज कराने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। पुलिस ने स्थिति शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद की स्थिति बनी रहने पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से BNSS की धारा 170 के तहत पार्षद को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त को महिला ने भइया लाल यादव के खिलाफ गलत नजर रखने संबंधी शिकायत दी थी। इसके आधार पर चेतगंज थाने में मुकदमा संख्या 211/2026 दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उप निरीक्षक संदीप कुमार सिंह कर रहे हैं।

कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला, चौकी प्रभारी नाटी इमली संदीप सिंह, हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह और कांस्टेबल पुनीत कुमार शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि आगे की कार्रवाई विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें