Search
Close this search box.

समय पर पहुंचीं आशापुर चौकी प्रभारी दीक्षा पाण्डेय,बेहोशी की हालत में मिली महिला की बचाई जान

वाराणसी । तिलमापुर क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब किराये के मकान में रहने वाली एक महिला द्वारा सुबह से कमरे का दरवाजा नहीं खोला गया।सूचना मिलते ही आशापुर चौकी प्रभारी उ0नि0 दीक्षा पाण्डेय ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

मकान मालिक कैलाश नाथ मिश्रा ने बताया कि उनके मकान में वैशाली पत्नी पंकज कुमार,उम्र करीब 26 वर्ष,मूल निवासी जनपद रोहतास,बिहार,अपने पति के साथ किराये पर रहती हैं।सोमवार सुबह से काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर आशंका के चलते PRV के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई थी।

मौके पर पहुंचीं चौकी प्रभारी ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया,लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर मकान मालिक की मौजूदगी में दरवाजा खुलवाया गया।कमरे के अंदर महिला बेहोशी की हालत में मिली।चौकी प्रभारी ने तत्काल प्राथमिक स्तर पर सहायता उपलब्ध कराते हुए पानी के छींटे आदि देकर महिला को होश में लाने का प्रयास किया,जिसके बाद महिला को होश आया।

होश में आने पर महिला ने बताया कि बीती रात उसके पति काम के सिलसिले में बाहर गए थे और सोमवार को उसका उपवास था।इसी दौरान तबीयत बिगड़ने के कारण वह बेहोश हो गई थी।स्थिति को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी ने महिला के सारनाथ निवासी रिश्तेदार अवधेश कुमार को सूचना दी,जो तत्काल मौके पर पहुंचे।

इसके बाद महिला को उनके साथ उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।वहीं,महिला के पति पंकज कुमार को भी दूरभाष के माध्यम से घटना की जानकारी दी गई,जो वर्तमान में जनपद से बाहर होना बताया गया।

आशापुर चौकी प्रभारी दीक्षा पाण्डेय की समय पर सक्रियता,संवेदनशीलता और तत्परता से महिला को समय रहते सहायता मिल सकी।पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें