Search
Close this search box.

महमूरगंज में कांवड़ियों की सेवा में जुटी कांवड़िया सेवा समिति, विनोद व अनूप मौर्या ने की श्रद्धालुओं की सेवा

वाराणसी । सावन के पावन माह में कांवड़ लेकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए महमूरगंज स्थित कांवड़िया सेवा समिति की ओर से सराहनीय पहल की गई। समिति से जुड़े विनोद मौर्या एवं अनूप मौर्या ने श्रद्धा और भक्ति भाव से कांवड़ियों की सेवा की।

समिति के सेवा मंच के माध्यम से कांवड़ियों के ठहरने और विश्राम की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही पीने के लिए स्वच्छ पानी, गर्म चाय, नाश्ता तथा आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। सेवा शिविर में पहुंचने वाले कांवड़ियों को हर संभव सुविधा देने का प्रयास किया गया, ताकि लंबी यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विनोद मौर्या एवं अनूप मौर्या ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना भगवान शिव की सेवा के समान है। शिवभक्तों की सुविधा और सहायता के लिए समिति आगे भी इसी तरह सेवा कार्य करती रहेगी। स्थानीय लोगों ने समिति के इस प्रयास की सराहना की।

Leave a Comment

और पढ़ें