Search
Close this search box.

कछवा क्रिश्चियन अस्पताल ने 151 टीबी मरीजों को लिया गोद, बांटी पोषण पोटली

मिर्जापुर। कछवा आदर्श नगर पंचायत कछवा स्थित कछवा क्रिश्चियन अस्पताल में 151 टीबी रोगियों को गोद लेने एवं पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा रहे। उन्होंने अस्पताल के इस सामाजिक एवं पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘टीबी मुक्त भारत’ के संकल्प को साकार करने में समाज और स्वास्थ्य संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम में 151 चयनित टीबी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए पोषण पोटली वितरित की गई। इस दौरान चिकित्सकों, स्वास्थ्य अधिकारियों और उपस्थित गणमान्य लोगों ने भारत को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके मिश्रा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ओझा, डिप्टी सीएमओ डॉ. सुधीर कुमार सिंह, डॉ. मुकेश प्रसाद तथा सीएचसी कछवा अधीक्षक डॉ. सीबी पटेल मौजूद रहे।

अस्पताल प्रबंधक शंकर रामचंद्रन, डॉ. सुजय सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। आयोजन का उद्देश्य टीबी मरीजों को उपचार के साथ पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने में सहयोग देना रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें