Search
Close this search box.

कांग्रेस की प्रेस वार्ता में संगठन सृजन और भारत जोड़ो यात्रा पर जोर

वाराणसी। मैदागिन स्थित गोलघर पराकरण भवन में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं संगठन सृजन के पर्यवेक्षक बी.एस. संदीप की मौजूदगी में प्रेस वार्ता आयोजित हुई। कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे एवं राजेश्वर सिंह पटेल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता के दौरान बी.एस. संदीप ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व एवं उनकी जनसरोकार से जुड़ी पहलों की सराहना की। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि यात्रा ने देश के विभिन्न वर्गों को आपस में जोड़ने और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य किया।

उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस में नए और सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी एवं पद देकर आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Leave a Comment

और पढ़ें