Search
Close this search box.

चिकित्सालय में एचआईवी-एड्स जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य शिविर में हुईं विभिन्न जांचें

बलिया । उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के सौजन्य से जिला क्षय रोग विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में सघन जागरूकता अभियान के तहत संगोष्ठी, प्रदर्शनी एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन को HIV/AIDS, टीबी, हेपेटाइटिस-बी व सी सहित संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक करना रहा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय नारायण राय, CMS डॉ. सुजीत यादव एवं ACMO डॉ. आनंद कुमार की मौजूदगी में शिविर में चेस्ट एक्स-रे, HIV, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी और टीबी की जांच की गई। युवाओं ने QR कोड के जरिए HIV Risk Assessment भी किया। उन्हें सुरक्षित व्यवहार, बचाव और समय पर जांच के महत्व की जानकारी दी गई।

ANM प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं, NCC कैडेट्स और नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। अमर शहीद चेतना संस्थान की Targeted Intervention परियोजना के तहत HIV जांच के लिए विशेष कैनोपी लगाई गई।

कार्यक्रम प्रबंधक अमरदीप विश्वकर्मा और ICTC काउंसलर राजीव कुमार सिंह सेंगर ने HIV रोकथाम, जांच एवं उपचार सेवाओं की जानकारी दी। DTO डॉ. साकेत बिहारी ने भी जागरूकता का संदेश दिया। आयोजन में स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित संस्थाओं के कर्मचारियों ने सहयोग किया।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें