Search
Close this search box.

पारा उपकेंद्र का औचक निरीक्षण, ओवरलोड फीडर का आधा लोड दूसरे फीडर पर होगा

गाजीपुर । विद्युत वितरण व्यवस्था में सुधार और राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए नवागत अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने पारा विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने 5 किलोवाट से अधिक भार वाले उपभोक्ताओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए बकायेदारों से घर-घर जाकर राजस्व वसूली के निर्देश दिए।

उपकेंद्र की 33 केवी वीसीबी में आई तकनीकी समस्या का जायजा लेकर जल्द समाधान के निर्देश दिए गए। भाला फीडर में ओवरलोड मिलने पर अवर अभियंता उमाशंकर को करीब आधा लोड दूसरे फीडर पर स्थानांतरित करने को कहा गया। इससे ओवरलोड कम होने और आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है।

अधिशासी अभियंता ने जले व ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की समीक्षा कर उचित क्षमता का फ्यूज वायर लगाने तथा क्षमता वृद्धि के लिए प्राक्कलन तैयार कर कार्यालय भेजने को कहा। संविदा कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर भी जांचा गया।

उन्होंने फॉल्ट का समयबद्ध निस्तारण और अनावश्यक कटौती रोकने के निर्देश दिए। सुरक्षा को लेकर शटडाउन से पहले वर्कफोर्स एप पर एंट्री और सेफ्टी किट का अनिवार्य इस्तेमाल सुनिश्चित करने को कहा।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें