बलिया । जिले में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य सियाराम की पत्नी अमृत की 11 अगस्त की रात करीब 8 बजे उनके घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े घर को भी सील कर दिया है।
मृतका के शव को जिला अस्पताल बलिया स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के पति सियाराम मीडिया से बातचीत करना चाहते थे, लेकिन पत्नी की मौत से गहरे सदमे में होने के कारण वह अपनी बात नहीं रख सके।
मौके पर मौजूद बहुजन समाज पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष प्रभाचंद बौद्ध ने बताया कि इस घटना से सियाराम बेहद स्तब्ध और दुखी हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल है। पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।








