Search
Close this search box.

शतरंज में जैपुरिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-19 में रजत पदक जीतकर नेशनल में बनाई जगह

चन्दौली। /पड़ाव मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल, सुल्तानपुर में 8 से 11 अगस्त तक आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन शतरंज चैंपियनशिप में सेठ एम.आर. जैपुरिया स्कूल्स बनारस, पड़ाव शाखा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 वर्ग में जैपुरिया की टीम ने पांचों राउंड में बेहतरीन खेल दिखाते हुए द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक जीता और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

निर्णायक पांचवें राउंड में जैपुरिया की टीम ने डीपीएस कानपुर को 3-1 से हराकर अपनी स्थिति मजबूत की। इस वर्ग में 35 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। जैपुरिया की ओर से दिव्य मोहन, वरदान श्रीवास्तव, दर्शन जायसवाल और सौरभ सम्राट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वहीं अंडर-17 वर्ग में सक्षम अग्रवाल, आरव राय, अमर्त्य अव्यय तिवारी और कुशाग्र गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को चौथा स्थान दिलाया। प्रतियोगिता में कुल 92 विद्यालयों के करीब 1200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों, कोच विनय कुमार तथा खेल विभाग को बधाई दी। प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज ने कहा कि शतरंज धैर्य, एकाग्रता, दूरदर्शिता और सही निर्णय लेने की कला सिखाता है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर टीम के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें