Search
Close this search box.

जय श्री कृष्णा फाउंडेशन ने 500 बच्चों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

वाराणसी । जय श्री कृष्णा फाउंडेशन की ओर से 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को लिटिल स्टार स्कूल, लंका में हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा विद्यादान स्कॉलरशिप वितरण किया गया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों ने आपसी सहयोग और टीमवर्क से करीब 500 बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, कटर, स्केल, तिरंगा, झोला, माला, मिठाई, फ्रूटी, बॉल, टॉफी, बिस्कुट, बैलून, तिरंगा बैच, केक और दुपट्टे सहित विभिन्न सामग्री वितरित की। फाउंडेशन ने सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम में जन्मदिन मनाने वाले सदस्यों को भी बधाई दी गई। आयोजन को सफल बनाने में फाउंडेशन सदस्यों, लिटिल स्टार स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और बच्चों का विशेष सहयोग रहा। फाउंडेशन ने समाजसेवा के क्षेत्र में आगे भी मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।जय हिन्द, जय भारत।

Leave a Comment

और पढ़ें