वाराणसी । एपेक्स सुपर स्पेश्येलिटी हॉस्पिटल एवं पीजीआई परिसर में एपेक्स समूह के नर्सिंग, फिजियोथेरेपी एवं पैरामेडिकल संस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ मनाया गया। समारोह का मुख्य संदेश ‘विकसित भारत @2047 के लिए युवा शक्ति’ रहा।
मुख्य अतिथि आंध्र प्रदेश सरकार के पूर्व प्रमुख सचिव प्रवीण प्रकाश, आकाशवाणी वाराणसी के सहायक निदेशक अशोक पांडेय एवं आरएसएस काशी प्रांत के सह भाग कार्यवाह सौरभ जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उपस्थित चिकित्सकों, फैकल्टी, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को नमन किया।
समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की एकता, विविधता और युवा शक्ति का संदेश दिया। फिजियोथेरेपी कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा कैंसर मुक्त भारत के लिए गर्भाशय कैंसर की स्क्रीनिंग एवं HPV वैक्सीनेशन पर प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक आकर्षण का केंद्र रहा।

चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य युवाओं के ज्ञान, कौशल, सेवा, अनुशासन और राष्ट्रहित की भावना से ही साकार होगा। समारोह का समापन राष्ट्र प्रथम, सेवा सर्वोपरि एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।



