Search
Close this search box.

बलिया में राष्ट्रीय पत्रकार समर्पण संघ ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

बलिया । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार समर्पण संघ एवं जनता का सच समाचार पत्र की ओर से 15 अगस्त 2026 को निराला नगर, गड़वार रोड स्थित जिला कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

जनता का सच के संवाददाता डॉ. राम व्यास के नेतृत्व में आयोजित समारोह में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय पत्रकार समर्पण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जनता का सच समाचार पत्र के आजमगढ़ मंडल (बलिया, मऊ, आजमगढ़) प्रभारी राजेश ‘महाजन’ (पत्रकार), विजय सोनी, संजय राय, जमाल आलम, संजय सिंह, मोहसिन ‘रिंकू’, तनवीर जमाल, डॉ. शंभूनाथ प्रसाद, डॉ. राजकुमार वर्मा, एडवोकेट ज्ञान प्रकाश गुप्ता, गोपाल जी वर्मा, एडवोकेट आदित्य गुप्ता, पुष्पा शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और पत्रकारों को समाजहित एवं राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें