Search
Close this search box.

अयोध्या में कांग्रेस के ‘मछली भोज’ पर सीएम योगी का हमला, बोले—कांग्रेस के दोहरे आचरण से गिरगिट भी शरमा जाए

अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के कथित मछली भोज को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता एक ओर हनुमानगढ़ी जाकर भगवान बजरंगबली के दर्शन करते हैं और दूसरी ओर बाहर निकलकर मछली की दावत उड़ाते हैं। यह कांग्रेस का दोहरा आचरण है।

सीएम योगी ने कहा कि यदि किसी को मछली खानी थी तो अयोध्या के बाहर जाकर खा सकते थे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर धार्मिक आस्था और विरासत के सम्मान को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग एक ओर राम-राम का जाप करते हैं और मंदिर में दंडवत होते हैं, जबकि दूसरी ओर उनके आचरण में विरोधाभास दिखाई देता है।

उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पुराने राजनीतिक आचरण का भी जिक्र करते हुए माफिया के सामने कथित रूप से झुकने का आरोप लगाया। सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों में प्रदेश को माफिया का गढ़ बना दिया गया था, लेकिन भाजपा सरकार ने अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर उनकी कमर तोड़ दी।

Leave a Comment

और पढ़ें