बलिया । चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में सोमवार रात गैस एजेंसी के कैशियर से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने 1.22 लाख रुपये लूट लिए। संजय भारत गैस एजेंसी, चितबड़ागांव के कैशियर उपेन्द्र कुमार पुत्र दुखन राम निवासी हैबतपुर, थाना कोतवाली, एजेंसी से अपने घर जा रहे थे।
इसी दौरान रात करीब 8:30 बजे पानी प्लांट के पास अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। बदमाशों ने बाइक की डिग्गी में रखे 1 लाख 22 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।









