वाराणसी । खजूरी चौकी क्षेत्र में पवित्र सावन माह के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और पूर्वजों की स्मृति को संजोने का अनूठा संदेश देखने को मिला। क्षेत्र की करीब 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला माता रानी की सेविका लालमणि ने 19 अगस्त को अपने पुरखों की याद में आम का पौधा रोपित किया। उन्होंने माता रानी का आह्वान कर पौधे के स्वस्थ एवं निरंतर विकास की प्रार्थना की।
लालमणि लंबे समय से जन-जन के कल्याण और जरूरतमंदों को अपने अनुभव एवं आशीर्वाद से प्रेरित करती रही हैं। उन्होंने कहा कि लगाया गया आम का पेड़ आने वाली पीढ़ियों के लिए उनके जीवन और पूर्वजों की याद का प्रतीक बनेगा।
पौधरोपण कार्यक्रम में राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के सदस्य एवं पत्रकार राजेश कुमार पटेल तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार सदस्य राजनाथ भारती की मौजूदगी रही। पत्रकारों के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
इस दौरान माताजी ने उपस्थित लोगों को हर्षोल्लास के साथ आशीर्वाद दिया और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।
रिपोर्टिंग अशोक कुमार गुप्ता।








