Search
Close this search box.

पुरानी दीवार ढहने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, मंडुआडीह के इंडस्ट्रियल एरिया में हादसा

वाराणसी। मंडुआडीह थाना क्षेत्र के बाटा मोड़ स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में पुरानी दीवार गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। अचानक दीवार गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मलबे के नीचे दबने से दोनों की जान चली गई।

मृतकों की पहचान रवींद्र और उनकी पत्नी प्रतिभा के रूप में बताई जा रही है। दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले बताए गए हैं और वाराणसी में रह रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही मंडुआडीह थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटवाकर दोनों शवों को बाहर निकलवाया।

इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Comment

और पढ़ें