Search
Close this search box.

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर लखनऊ में शिक्षामित्र से बने सहायक अध्यापकों की सार्थक पैरवी

लखनऊ । शिक्षामित्र से बने सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाने की मांग को लेकर लखनऊ में लगातार पैरवी की गई। इस क्रम में सदस्य विधान परिषद देवेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात के बाद सचिवालय में अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा से वार्ता की गई। इस दौरान एमएलसी के पत्र सहित आवश्यक साक्ष्य सौंपते हुए शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना से लाभान्वित किए जाने की मांग रखी गई।

इसके बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर 28 जनपदों में विकल्प पत्र भरवाने के संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों की शीघ्र बैठक बुलाकर आदेश जारी कराने का अनुरोध किया गया।

सचिवालय में विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा अवधेश कुमार तिवारी से भी मुलाकात कर इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, विधायक दीपक पटेल और विधायक हर्षवर्धन बाजपेई द्वारा बेसिक शिक्षा मंत्री को दिए गए पत्रों पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली गई तथा अनुभाग-5 में लंबित पत्रों पर शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया गया।

इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष गुरचरन, आशीष श्रीवास्तव, प्रांतीय संगठन मंत्री शिवनाथ चौधरी, राजीव कुमार सिंह और मंडल अध्यक्ष प्रयागराज रमेश चंद्र सेन मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें