Search
Close this search box.

बरेका में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

वाराणसी । 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन में बरेका खेल संघ द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” और “एक घंटा खेल के मैदान में” के संदेश को प्रतिभागियों ने आत्मसात किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बरेका के कुश्ती केंद्र में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने उनके योगदान एवं खेल जीवन को स्मरण किया।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कुश्ती, बैडमिंटन, बास्केटबॉल सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। आयोजन का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित खेल और शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर बरेका खेल संघ से जुड़े अधिकारी, प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे। आयोजन ने खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” का संदेश दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें