मीरजापुर । थाना अहरौरा क्षेत्र में मोबाइल फोन खोने की शिकायत करने वाले आठ आवेदकों को पुलिस ने राहत दी है। आवेदकों जयप्रकाश, कमलेश, जयलाल मीना, चंदन, पारस नाथ, रमेश कुमार, अमरजीत, त्रिलोकी तथा लालू यादव द्वारा मोबाइल गुम होने की सूचना ऑनलाइन CEIR पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी। शिकायतों के आधार पर थाना अहरौरा की साइबर सेल टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में साइबर पुलिस टीम ने CEIR Traceability की सहायता से गुम मोबाइलों का पता लगाया। मोबाइल बरामद होने के बाद सभी शिकायतकर्ताओं को थाने बुलाकर उनकी पहचान कराई गई और उनके मोबाइल वापस सौंप दिए गए।
मोबाइल वापस मिलने पर आवेदकों ने मीरजापुर पुलिस, साइबर क्राइम टीम और थाना अहरौरा पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। पुलिस टीम ने इस दौरान लोगों को साइबर जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल और विशेष रूप से CEIR पोर्टल के उपयोग की जानकारी भी दी।
कार्रवाई में थानाध्यक्ष अजय मिश्र, हे0का0 नरेंद्र सिंह, म0का0 महिमा उपाध्याय और रि0का0 अंकित अवस्थी शामिल रहे।
रिपोर्टिंग अनुप कुमार।




