Search
Close this search box.

पीडीए परिचय कार्यक्रम में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

लखनऊ। सुगामऊ बाजार, इंदिरा नगर में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा रहे। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव अंकित यादव ने किया, जबकि हिमांशु यादव, अरविंद यादव एवं समाजवादी परिवार की सहभागिता रही।

कार्यक्रम में समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव संदीप कुमार यादव, महानगर उपाध्यक्ष पवन यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजेश सिंह बैचलर, जयविंद यादव, नंदराम वर्मा, वेद प्रकाश यादव, राज किशोर यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

इस दौरान वक्ताओं ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और पीडीए की विचारधारा पर चर्चा की। उपस्थित लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि वे आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Comment