Search
Close this search box.

चारबाग रेलवे स्टेशन के 100 वर्ष पूरे, रंगारंग कार्यक्रमों से सजी शताब्दी यात्रा

लखनऊ । उत्तर रेलवे के ऐतिहासिक चारबाग रेलवे स्टेशन की स्थापना के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने पर विभिन्न रंगारंग एवं संदेशपरक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के भारत स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा शानदार नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

नुक्कड़ नाटक में लखनऊ मंडल के 10 स्काउट्स एवं गाइड्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। डीजल शेड के आयुष चौहान के नेतृत्व में शिवम वर्मा, ओशो राज, अमित यादव, नितिन पाल, अभय सिंह, आदेश कुमार, हर्ष प्रजापति, देवेश शाक्य एवं शिवम कुमार ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रस्तुति को उपस्थित अधिकारियों एवं दर्शकों ने खूब सराहा। मंडल रेल प्रबंधक ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम की प्रशंसा की। आयोजन की सफलता में जिला आयुक्त स्काउट समर्थ गुप्ता के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिला सचिव जगजीत सिंह, ALT/Scout अनिल कुमार, आशीष कुमार लीडर सहित सभी सहयोगियों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। यह कार्यक्रम रेलवे की समृद्ध विरासत और युवा प्रतिभाओं के उत्साह का प्रेरक उदाहरण बना।

Leave a Comment