बलिया । जनपद के पुलिस लाइन बलिया में सोमवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए छह अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र, शूटकेस एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल, सुखमय एवं समृद्ध भविष्य की कामना की।

सेवानिवृत्त होने वालों में उ0नि0ना0पु0 प्रकाश सिंह (अंगुष्ठछाप प्रकोष्ठ), उ0नि0ना0पु0 राकेश कुमार सिंह (थाना दोकटी), उ0नि0स0पु0 नारायण कान्त सरोज (पुलिस लाइन), उ0नि0ना0पु0 तहसीलदार यादव (न्यायिक सम्मन सेल), मु0आ0सं0पु0 सर्वजीत सिंह यादव तथा मु0आ0सं0पु0 रमेशचन्द्र शामिल रहे।

सभी ने अपने सेवाकाल के दौरान निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ पुलिस विभाग में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

समारोह में क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन्स मंजरी राव, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन राम बेलास समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को स्वस्थ एवं सुखी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।




