Search
Close this search box.

चोपन: वन विभाग “पेड़ बचाओ अभियान” के तहत वानिकी कार्य संबंधी गोष्ठी का किया गया आयोजन

चोपन: वन विभाग के डाला रेंज में पर्यावरण संरक्षण और पेड़ों के महत्व को बढ़ावा देने के लिए “पेड़ बचाओ अभियान” के तहत वानिकी कार्य संबंधी गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य वन क्षेत्र में हरित आवरण को बढ़ावा देना और आम जनमानस को वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, पर्यावरणविदों, और क्षेत्रीय लोगो ने भाग लिया। गोष्ठी में विशेषज्ञों ने वनों की कटाई से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान और जलवायु परिवर्तन पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, वनों के संरक्षण में स्थानीय समुदायों की भागीदारी को बढ़ाने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में वृक्षारोपण अभियान का भी आयोजन किया गया।

जिसमें कई फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। एस डी ओ अभिषेक राय ने बताया कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा और लोगों को इस मिशन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया। यह पहल क्षेत्र में पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और वनों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस मौके पर डाला रेंजर इंद्रजीत पाल, नायब तहसीलदार सुनील कुमार, रेंजर पवन सचान, विमलेश पांडेय, ब्रिजनंदन यादव, ग्राम प्रधान रामनगिना इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें