Search
Close this search box.

वाराणसी में ऑटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: रामनगर स्थित पंचवटी-दुर्गा मंदिर मार्ग पर आटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दो घायल हो गए। घटना से नाराज लोगों ने आटो चालक के दोस्त को पकड़कर पेड़ से बांध दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर चालक के दोस्त को छुड़ाया। वहीं आटो चालक को हिरासत में ले लिया। 

चंदौली के मुगलसराय के कटेसर निवासी तीन दोस्त बाइक से नए साल पर घूमने निकले थे। तीनों पंचवटी की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान दुर्गा मंदिर की तरफ से आ रहे आटो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दीपक कुमार (20) की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दोस्त सावन (20) और प्रदीप (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें

संपत्ति विवाद में हत्या, एक ही परिवार के चार दोषियों को आजीवन कारावास गाजीपुर जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय की अदालत ने दिलदारनगर थाना क्षेत्र के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने संपत्ति विवाद में युवक की हत्या के मामले में एक ही परिवार के चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी है। साथ ही प्रत्येक दोषी पर 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।अदालत ने ऐनुद्दीन खाँ, नौशाद खाँ, इरफान खाँ और माहेनूर निशा उर्फ मेहरून निशा को भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34 के तहत दोषी ठहराया।यह घटना 8 अप्रैल 2023 की रात की है, जब दिलदारनगर निवासी अमजद खाँ की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी शहनाज अख्तर ने आरोप लगाया था कि सास की मृत्यु के बाद संपत्ति विवाद को लेकर परिवार लगातार प्रताड़ित कर रहा था और धमकियाँ दे रहा था।अदालत ने आदेश दिया कि अर्थदंड की 60 प्रतिशत राशि मृतक की पत्नी को क्षतिपूर्ति के रूप में दी जाएगी। न्यायाधीश ने कहा कि पारिवारिक हत्याएं समाज को शर्मसार करती हैं और ऐसे अपराधों पर कठोर दृष्टिकोण जरूरी है।