Search
Close this search box.

लखनऊ की फ्लाइट अब वाराणसी से भरेगी उड़ान, जानें क्या है वजह

वाराणसी: लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर रनवे मरम्मत और सामांतर टैक्सी वे निर्माण का कार्य चल रहा है। ऐसे में लखनऊ एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित हैं। कुछ फ्लाइट को वाराणसी एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की तैयारी है। इससे बाबतपुर एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक बढ़ेगा। 

हैदराबाद, मुंबई, बंगलुरू और दिल्ली की उड़ानें वाराणसी शिफ्ट की जा सकती हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के अनुसार दिन की कुछ उड़ानें शिफ्ट की जा सकती हैं। आजमगढ़ एयरपोर्ट से भी कुछ विमान उड़ान भर सकते हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर एक मार्च से जुलाई तक सुबह 10 से शाम 6 बजे तक एयरपोर्ट बंद रहेगा। 

कुछ उड़ानों को रद्द किया गया। हालांकि होली पर एयर ट्रैफिक के मद्देनजर वाराणसी और लखनऊ के आसपास एयरपोर्ट से उड़ानों को संचालित किए जाने की तैयारी है। अधिकारियों को अभी एएआई की ओर से अभी निर्देश नहीं मिले हैं, लेकिन बाबतपुर एयरपोर्ट पर तैयारी पूरी है।

Leave a Comment

और पढ़ें