
वाराणसी: क्वींस कॉलेज में अब लड़कियों को भी दाखिला दिया जाएगा। कक्षा 6 से 11वीं प्रवेश के लिए परीक्षा होगी। एंट्रेंस एग्जाम की टॉपर की फीस पूरे सत्र के लिए माफ होगी। बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाली छात्रा को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में पहली बार बालिकाओं को 8 मार्च से प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा 6 से कक्षा 11 तक की छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। क्वींस कॉलेज में अभी तक सिर्फ छात्रों को ही प्रवेश दिया जाता रहा है। यह प्रयोग पहली बार किया जा रहा है। विद्यालय में अभी फिलहाल 2600 बालक पंजीकृत हैं। बालिकाओं के प्रवेश शुरू होने के बाद ये संख्या और बढ़ जाएगी। विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने पर कक्षाएं दो शिफ्टों में चलेंगी।
राजकीय क्वींस कॉलेज में 40 शिक्षक हैं। इनमें 18 महिला शिक्षक हैं। इनका लाभ विद्यालय में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को मिलेगा। क्वींस कॉलेज की स्थापना अंग्रेजों के शासनकाल 1840 में की गई थी। पहले इसे संस्कृत क्वींस कॉलेज के नाम से जाना जाता था।

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।