Search
Close this search box.

जमालपुर: समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मना अखिलेश यादव का जन्मदिन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जमालपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जननायक अखिलेश यादव का जन्मदिन आज समाजवादी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास और सादगी के साथ मनाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी लोहिया वाहिनी जितेंद्र कुमार गुप्ता के आवास पर केक काटा गया और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

जितेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि “हमें गर्व है कि हम ऐसे नेता का जन्मदिन मना रहे हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का सपना देखा और भाईचारे व अमन का वातावरण स्थापित किया। वे देश के भविष्य के नेता हैं।” कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण कर कार्यकर्ताओं ने यह संदेश भी दिया कि समाजवाद केवल राजनीतिक विचार नहीं, बल्कि प्रकृति और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी है।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता: विजय सिंह, सुभाष गुप्ता, मिठाई यादव, रफीक अली, छेदी खरवार, सोनू गुप्ता, सलमान खान, सपाजन सुरेश यादव, आशिष वियार, विजय यादव, सुशील यादव, उमाशंकर यादव, रामजन्म पटेल, बहादुर अली सहित कई अन्य प्रमुख सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें