मीरजापुर। आज दिनांक 30.04.2026 को अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में गायत्री यादव क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात द्वारा पुलिस विभाग में निरन्तर सेवा प्रदान करते हुए अपनी अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले निरीक्षक (गोपनीय) दिनेश सिंह यादव को पुलिस लाइन में विदाई समारोह के दौरान पुष्प माला पहनाकर अंगवस्त्र देकर उनके सुखद, सफल एवं आनन्दमय भावी जीवन की कामना की गई। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।









