Search
Close this search box.

पिंडरा बाजार में ट्रैक्टर से दुकान तोड़ने का आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर बरामद

वाराणसी। थाना फूलपुर पुलिस ने पिंडरा बाजार में ट्रैक्टर से दुकान क्षतिग्रस्त करने के मामले में वांछित आरोपी आशीष पाण्डेय उर्फ दल्लू उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्वराज 744 FE ट्रैक्टर (UP65FY9175) भी बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में थाना फूलपुर पर मु.अ.सं. 202/2026 के तहत धारा 351(3), 352 एवं 324(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है।

वादी की तहरीर के अनुसार 29/30 जून 2026 की रात कुछ लोगों ने ट्रैक्टर से उनकी दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया था तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद पुलिस मामले की विवेचना कर रही थी।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि त्रिलोकी नाथ चौरसिया से उसका भूमि विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उसने ट्रैक्टर से उनकी दुकान को नुकसान पहुंचाया। पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलने पर वह ट्रैक्टर लेकर भाग गया और बाद में सरस्वती ढाबा के पास सड़क किनारे ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पूछताछ में उसने घटना करना स्वीकार किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक रामसिंह यादव, कांस्टेबल रामनाथ सरोज तथा मुख्य आरक्षी मोनू सिंह शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें