Search
Close this search box.

जंगल में आग लगाने के आरोप में तीन ग्रामीणों पर कार्यवाही, पीड़ित बोले जंगली फूल बिनने गए थे जंगल

दुद्धी, सोनभद्र। बघाडू वन क्षेत्र के करमडांढ़ गाँव निवासी तीन ग्रामीणों को वन विभाग ने जंगल में आग लगाने के आरोप में पकड़कर वन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी कुछ दिन पहले करमडाढ़ के जंगल में अचानक आग लग गई, जिससे पेड़ -पौधे सहित जंगलों को काफ़ी नुकसान हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आग को बुझाने का घंटो प्रयास किया और बड़ी मशक्कत कर वन विभाग की टीम एवं ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जब तक आग पूरी तरह बुझ पाती तब तक जंगल में लगे आग से प्लानटेशन जलकर खाक हो गया।

वन विभाग ने गांव के तीन ग्रामीण रमेश यादव 40 वर्ष पुत्र देवगुण यादव ग्राम करमडांड व सुनील कुमार 20 वर्ष पुत्र रमेश यादव, एवं उदय मौर्या 32 वर्ष पुत्र रामजीत ग्राम करमडांड को संदिग्ध हाल में पकड़ा जिनसे पूछताछ के दौरान आशंका होने वन विभाग के द्वारा वन अधिनियम एवं जंगली जीव जंतु को नुकसान पहुंचाने के लिए विभिन्न धारों में मुकदमा पंजीकृत किया गया, जिनका मेडिकल परीक्षण करते हुए न्यायालय हेतु भेजा गया। उधर तीनों पीड़ित का कहना था कि वह तीनों जंगल में कोई भी आग नहीं लगाया है हमलोग तो जंगल में जंगली पौधों के फूल बिनने आए थे।

पकड़े गए तीनों में से एक लोग युवक रेणुकूट में सप्लाई से काम करता हैं और वह घर पर आया था,और अपने परिजनों के साथ जंगल में फूल बिनने गए थे, लेकिन वन विभाग ने जंगल में आग लगाने का आरोप लगाकर पकड़ लिया और मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेजा।

वन विभाग के दारोगा लवलेश सिंह, विशाल कुमार के .सी.कुशवाहा ने बताया कि इन तीनों के विरुद्ध पहले भी वन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत है और उनके द्वारा जंगल में आग लगाने से जंगली जीव जंतुओं को नुकसान पहुंचाया गया हैं। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी बघाडू से जानकारी देने हेतु फोन से संपर्क सदा गया तो उनसे बात नहीं हो सकी।

Leave a Comment

और पढ़ें