डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर भी महंगा हो गया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 3113.50 रुपये हो गई है, जबकि कोलकाता में यह 53.50 रुपये महंगा होकर 3255.50 रुपये पर पहुंच गया है।
इसके अलावा 5 किलोग्राम वाले छोटे एफटीएल सिलेंडर के दाम में भी 11 रुपये की वृद्धि की गई है। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से होटल, रेस्तरां और शादी-ब्याह जैसे आयोजनों में खाने-पीने की लागत बढ़ने की संभावना है।









