Search
Close this search box.

शादी के विवाद ने लिया खूनी मोड़: मिर्जापुर में प्रधान पुत्र की मौत, गांव में तनाव

मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के विदापुर गांव में शादी समारोह को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष को ग्राम प्रधान द्वारा सहयोग किए जाने से नाराज पटीदारों ने पहले शादी समारोह में मारपीट की। मामला शांत होने के बाद शनिवार रात दर्जनों लोगों ने प्रधान सावित्री देवी के घर पर हमला बोल दिया।

हमले में लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें प्रधान पति खरपत्तू, प्रधान पुत्र प्रेमशंकर समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने एंबुलेंस को गांव के मोड़ से ही वापस लौटा दिया।

गंभीर रूप से घायल प्रेमशंकर को पहले कछवां सीएचसी और बाद में वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Comment

और पढ़ें